बिहार : बिहार में कई झील मौजूद हैं जिसे आप देख सकते हैं. तो आइए जानते हैं आज के अंक में बिहार के प्रसिद्द झीलों के बारे में:
कांवर झील:
बेगुसराय के मंझौल गांव में कांवर झील स्थित है. इस झील का क्षेत्रफल 16 वर्ग किलोमीटर है. यह एशिया की सबसे बड़ी गोखुर झील है, जिसका निर्माण गंडक नदी के विसर्पण से हुआ है. इस झील में पाए जाने वाले प्रमुख वनस्पति हैं- हाइड्रा लेरेसिलाय,पोटोमोगेंटन,वेल्सनेरिया,लेप्लरास ,निफसा आदि प्रमुख हैं. इस झील में सर्दी के दिनों में साइबेरियन क्षेत्र के प्रवासी पक्षी आते हैं.
Adv :
घोघा झील :
घोघा झील कटिहार जिले के मनिहारी इलाके में स्थित है. इसका क्षेत्रफल लगभग 5 वर्ग किलोमीटर है. इस झील के आसपास कई छोटी झीलें स्थित है.
Adv :
सिमरी- बख्तियारपुर झील :
सिमरी बख्तियारपुर झील बिहार के सहरसा झील में स्थित है जो कई छोटी-छोटी झीलों के मिलन से बनी है. इसमें जमुनिया , सरदिया , कुमिबी ,गोबरा आदि झीलें प्रमुख हैं.
- प्रियंका गाँधी ने अपने बेटी मिराया के 20वें जन्मदिन पर दी बधाई, तस्वीरें हुई वायरल - 24 June 2022
- गर्मियों में दूर रहें इस बीमारी से - 24 June 2022
- अकरम ने कहा मैंने उस तरह के गेंदबाज को लम्बे समय बाद देखा…. - 24 June 2022